जापान की एयरलाइंस पर साइबर हमला, विमान सेवायें प्रभावित
नई दिल्ली. जापान एयरलाइंस गुरूवार की सुबह साइबर हमले के दायरे में आ गया है। इस कारण से भारी तादाद में घरेलू और अंर्तराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती है। टिकटों की बिक्री रोक दी गयी है। यह साइबर हमला गुरूवार की सुबह 7.30 बजे के आसपास किया गया है। इससे एयरलाइंस का आतंरिक और बाहरी सिस्टम प्रभावित हुआ है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने साइबर हमले की पुष्टि की है। लेकिन उन्होंने कहा है कि फिलहाल फ्लाइट्स के समय में देरी या कैंसिल होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
जापान टुडे की खबर के अनुसार साइबर हमले के कारण से जापान एयरलाइंस की नौ घरेलू उड़ान सेवायें डिले हो गयी। एयरलाइंस ने जारी बयान में कहा है कि हमें सायबर हमले का पता चला है कि हम सिस्टम के रिकवरी स्टेटस की जांच कर रहे हैं। इस दौरान घरेलू और अंर्तराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिये टिकटों की बिक्री रोक दी गयी है। हमें इससे हुई परेशानी के लिये खेद है। इस बीच कहा जा रहा है कि एयरलाइंस ने साइबर हमले के कारण से टिकटों की बिक्री को रोका गया है। आपको बता दें कि जापान एयरलाइंस देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है।
