मल्टी लेवल पार्किंग का काम हर हाल में 4 माह के भीतर पूर्ण कराएँ – कलेक्टर 

ग्वालियर – महाराज बाड़े पर गोरखी परिसर में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग के काम में तेजी लाएँ। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि अगले 4 माह में इसका काम पूरा हो जाए। महाराज बाड़े की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये यह पार्किंग अत्यंत जरूरी है। इसलिए इस काम में कोई ढ़िलाई न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने मल्टी लेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ अमन वैष्णव भी उनके साथ थे।
ज्ञात हो लगभग 100 करोड़ रूपए की लागत से स्मार्ट सिटी द्वारा मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। साथ ही इसका काम इस तरह से पूरा कराएं, जिससे शहरवासियों को सर्वसुविधायुक्त पार्किंग की सुविधा मिले। साथ ही महाराज बाड़े का सौंदर्य भी बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *