बोलेरो और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर में 6 की मौत 5 लोग घायल

चित्रकूट. यूपी के चित्रकूट में शुक्रवार की सुबह बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी, 5 घायल है। एक्सीडेंट रैपुरा थाना कुछ दूर झांसी -मिर्जापुर हाइवे पर हुआ है। रविवार को कैंसर से कामता अहिरवार की मौत हो गयी थी। इनकी अस्थियों के विसर्जन के लिये कार से परिवार छतरपुर से प्रयागराज गया हुआ था। वहां लौटते वक्त यह एक्सीडेंट हुआ था।
एसपी अरूण कुमार के अनसार बोलेरो 11 लोग सवार थे। यह सभी एमपी के छतरपुर से प्रयागराज आये थे। वहां से दर्शन करके लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। 5 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, शुरूआती जांच के अनुसार चालक को झपकी आने से एक्सीडेंट हुआ है।
इन लोगों की हुई मौत
हरिराम अहिरवार 45, नन्हे अहिरवार 65, रामू अहिरवार 45, मोहन अहिरवार 45, मांगना अहिरवार 65
रामस्वरूप यादव
एक ही परिवार लोग एक्सीडेंट में घायल
कामता अहिरवार, फूला अहिरवार, राज अहिरवार, आकाश अहिरवार, अर्जना अहिरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *