ठग के डिजीटल अरेस्ट होने से बच गये डॉ. विनोद दोनेरिया

ग्वालियर . एक डॉक्टर को डिजीटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है इस बार ठगी का शिकार ग्वालियर के जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दोनेरिया को टारगेट किया है। गुरूवार की दोपहर 1.22 बजे उनके मोबाइल पर अनजान फोन से कॉल आया और उनके डराया गया कि उनका मोबाइल नम्बर मनी लॉड्रिंग, अश्लील चैट, पोनोग्राफी केस में ट्रेस हुआ है। कॉल करने वाले स्वयं को ट्राई (टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी बताया था।
पिछले सप्ताह में डिजीटल अरेस्ट का यह दूसरा मामला है। 3 दिन पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर को मनी लॉड्रिंग  केस 29 घंटे तक डिजीटल अरेस्ट कर ठगों ने 21 लाख रूपये ठगे थे। (DMO) डॉ. विनोद दोनेरिया को टारगेट किया है।
डॉक्टर ने सुनाई व्यथा
डीएमओ डॉ. विनोद दोनेरिया ने बताया कि पिछले दिनों की तरह गुरूवार की सुबह ड्यूटी पर गया था। दोपहर 1.22 बजे भोजन के समय पर ज बवह अपनी कार में तभी उनके पास एक अनजान फोन कॉल आया। वह जिला मलेरिया अधिकारी है। इसलिये कई बार अनजान नम्बर से कॉल आते है। इसलिये उनको कुछ अजीत नहीं लगा। कॉल रिसीव करते ही कॉल करने वाले ने बताया कि वह ट्राई (टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी है। कॉल करने वाले ने डॉक्टर से मनी लॉड्रिंग, पोनोग्राफी और सैक्स चैट में उनका नम्बर ट्रेस हुआ है। डॉक्टर ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। इस पर कॉल करने वाले ने मुंबई पुलिस को कॉल फॉरवर्ड करने की बात कहीं है। इसके बाद वीडियो कॉल आया। इसमें पुलिस की वर्दी में एक ऑफिसर था। पीछे महाराष्ट्र पुलिस लिखा और एक बोर्ड लगा था। लगभग 3.30 घंटे जिला मलेरिया अधिकारी को डिजीटल अरेस्ट रहे और कथित मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अकाउंट की डिटेल मांगते हुए 50 हजार रूपये ट्रांसफर करने के लिये कहा गया। डॉक्टर को गड़बड़ी का अंदेशा होने पर उन्होंने वीडियो कॉल कट कर परिचित आईपीएस राकेश सगर को कॉल किया। तब पता लगा कि वह फ्रॉड का शिकार होने से बच गये। इसके बाद जिस नम्बर से वीडियो कॉल व कॉल आया था वह बन्द आने लगा।
ठग से डरकर खिड़की दरबाजे किये बंद
फोन पर मनी लॉड्रिंग की बात सामने आने पर डॉक्टर घबरा गया था। जब उन्होंने कथित पुलिस अधिकारी से कहा था कि उनको बहुत घबराहट हो रही है तो पुलिस अधिकारी ने कहा था कि पानी पी लो और रिलेक्स हो जाओ, घर के सारे खिड़की दरवाजे बन्द कर लो। किसी को कुछ शेयर किया तो परिवार समेत अभी गिरफ्तार करना पडेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *