शम्भू बॉडर से नई दिल्ली कूच की करने की तैयार में है किसान, अंबाला में इंटरनेट बंद

बैरिकेड तोड़कर फेंके, कंटीली तारें उखाड़ी; हरियाणा पुलिस की वापस लौटने की वॉर्निंग; 11 गांवों में इंटरनेट बंद|पटियाला,Patiala - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. पिछले 8 महीने से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं।  दोपहर 1 बजे से 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए जुटा हुआ है।  किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

 Farmers Delhi march

पंजाब-हरियाणा (शम्भू बॉडर) से किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने की तैयारी में है। किसानों ने इसे ‘दिल्ली चलो’ आन्दोलन नाम दिया है। जिसमें शंभू बॉर्डर पर 8 माह 13 फरवरी से धरना दे रहे किसान शुक्रवार की दोपहर 1 बजे ट्रैक्टर -ट्रॉली के बिना पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। शुक्रवार 101 किसानों का पहला जत्था रवाना होगा।
किसान आन्दोलन को देखते हुए हरियाणा-दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। हरियाणा सरकार ने अम्बाला (शम्भू बॉडर) में धारा 144 लागू कर दी गयी है। सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर लगा दी गयी है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। ड्रोन और वाटर केनन का प्रबंध किया गया है। आपको बता दें कि (शम्भू बॉडर) पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अम्बाला को जोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *