एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य रफ्तार देने के लिये अतिक्रमण हटायें जायेंगे, दिसंबर के पहले सप्ताह में दूसरे चरण निर्माण शुरू होगा
ग्वालियर. एलिवेटेड रोड के पहले चरण और दूसरे चरण में निर्माण कार्य में बाधा बनने वाली संपत्तियों से अतिक्रमण जल्द हटाया जायेगा। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन व नगरनिगम समेत संबंधित विभाग द्वारा लगभग पूरी कर ली गयी है और इसके साथ ही एलिवेटेड रोड सेकेण्ड फेज का कार्य दिसम्बर के पहले सप्ताह में शुरू किया जायेगा।
22 दुकानों को तोड़ा जायेगा
पीडब्ल्यूडी ब्रिज के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड के प्रथम चरण निर्माण कार्य में आ रही में 22 दुकानों को तोड़ा जायेगा। करीब 40 संपत्तियों पर अब जल्द ही कार्यवाही की जायेगी। इसकी तैयारी पीडब्ल्यूडी व जिला प्रशासन की तरफ से पूरी कर ली गयी है। सेवानगर, रानीपुरा, रमटापुरा, खेड़ापति, लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव स्थित रेलवे पटरी, चंदननगर, हजीरापुल समेत अन्य संपत्तियां जो पूर्व ही चिन्हित की जा चुकी है। उन्हें अब जल्द ही तोड़ा जायेगा।
मजबूती परखने मलेशिया से आई टीम
एलिवेटेड रोड की डिजायन और फाउंडेशन की मजबूती परखने के लिये मलेशिया से टीम आई है। एक्सपर्ट टीम को बुलाकर कर करायी जा रही है। मलेशिया की यजक टेक्नोलॉजी कम्पनी के एक्सपर्ट इंजीनियर गुओ जियान वांग 3 दिन के लिये ग्वालियर है। वह शिवपुरी लिंक रोड स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के वर्कशॉप में सरिया के जाल, कांक्रीट मटेरियल का परीक्षण भी करेंगे। इस परीक्षण में रिग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कि बाई डायरेक्शनल लोड चेक कर पिलर मटेरियल की क्षमता मापती है। एमपी में यह पहली बार है जब इस आधुनिक मशीन से लोड टेस्टिंग कराया जा रहा है। सेकेंड फेज का निर्माण कार्य इस महीने से शुरू होगा। जिसमें गिरवाई पुलिस चौकी के पास से लक्ष्मीबाई समाधिस्थल तक 14 किमी से ज्यादा लम्बा ऐलिवेटेड रोड इस माह से बनना शुरू होगा।
कंस्ट्रक्शन कंपनी को विभाग ने चेतावनी दे दी है। इस महा काम शुरू कर दिया जाये। पहले इसमें जमीन की उपलब्धता को लेकर अडंगा लग रहा था। लेकिन अ बवह अडंगा भी दूर हो गया है। वहीं, पहले चरण में लक्ष्मीबाई समाधिस्थल से ट्रिपल आईटीएम के पास तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में स्पान रखे जाने के काम को जल्द कराने के लिये अधिकारियों ने कंस्ट्रक्शन कम्पनी को चेतावनी दी है।
