मेडीकल संचालक को लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर . फरियादी राहुल गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुरम बहोडापुर ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि 27 नवम्बर को वह लक्ष्मीपुरम में अपने मेडीकल स्टोर के अंदर बने पूजाघर से अपनी दुकान की चाबी उठा रहा था तभी रात्रि 10.45 बजे के करीब 2 अज्ञात लडके अपना मुंह बांधकर मेरे मेडीकल स्टोर के अंदर घुस आये, जिनमे से एक लड़का अपने हाथ में एक कट्टा लिये हुये था और उसने मेरे गले में चेन खीचने के लिये झपट्टा मारा किंतु उस दिन मैं घर से अपनी सोने की चेन पहनकर नहीं आया था फिर दूसरे लडके ने मेरी दुकान के काउंटर को खोला और उसमंे हाथ डालकर पैसा देखने लगा किंतु गल्ले में पैसे नहीं होने से उसको रुपये नहीं मिले तो दोनांे लोग मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे ओर कट्टा दिखाते हुये वहां से भाग गये।
सीएसपी आयुष गुप्ता ने टीआई बहोड़ापुर जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गए एवं आरोपियों की पतारसी हेतु सक्रिय किये गये। 2 दिसम्बर को पुलिस टीम को सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों को राजवाड़ा पैलेस गार्डन के पास घूमते हुये देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा राजवाड़ा पैलेस गार्डन के पास जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुये दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्धो से नाम पता पूछने पर पहले ने स्वयं को गोकुल विलास कॉलोनी सागरताल रोड़ बहोड़ापुर तथा दूसरे ने परधी मोहल्ला, किषन बाग बहोड़ापुर का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से थाना बहोड़ापुर के अपराध सदर में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने एक ओर अन्य साथी के साथ मिलकर मेडि़कल संचालक राहुल गुप्ता की गले की सोने की चेन लूटने के लिये दस दिन से रैकी कर उसे लूटने की योजना बनाकर 29 नवम्बर को मेडिकल संचालक पर कट्टा तानकर चेन लूटने की नियत से अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों की निषादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर कट्टा मय जिंदा राउंण्ड गोकुल विलास कॉलोनी निवासी आरोपी के घर के पास झाडि़यों से विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना बहोड़ापुर के अपराध में गिरफ्तार किया गया। बहोड़ापुर पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों की निषादेही पर उक्त घटना की योजना बनाने वाले उनके तीसरे साथी निवासी गोड़ मोहल्ला किषन बाग विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा मे लिया गया।
