यूज्ड बायो मेडिकल वेस्ट का अवैध रूप से व्यापार करने पर निगम अमले ने किया गोदाम सील

ग्वालियर -पुरानी छावनी क्षेत्र में गोदाम संचालक द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट को विभिन्न अस्पतालों से एकत्रित कर उसका अवैध रूप से व्यवसाय किए जाने की सूचना मिलने पर नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं निगम के अधिकारियों द्वारा गोदाम को सील करने की कार्यवाही की गई।
निगमायुक्त को सूचना मिली कि क्षेत्र क्रमांक 23 के अंतर्गत पुरानी छावनी क्षेत्र में एक गोदाम में अवैध तरीके से शहर के विभिन्न अस्पतालों से एकत्रित किया गया यूज्ड बायो मेडिकल वेस्ट का संग्रहण किया गया है। सूचना मिलने पर तत्काल निगमायुक्त के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी श्री अजय शर्मा के निर्देशन में निगम की टीम द्वारा गोदाम को सील करने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *