ग्वालियर में 2 दिन में चिकनगुनिया के 70 पेशेंट

ग्वालियर. पुष्कर कॉलोनी और डीडी नगर में 2 दिन में चिकनगुनिया के 70 से ज्यादा पेशेंट मिले हैं। सिर्फ 87 दिन में चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 308 से ज्यादा है। हर दिन बढ़कर ही चिकनगुनिया के पेशेंट मिल रहे हैं। मरीजों को हाथ-पैर में दर्द के साथ-साथ शरीर पर फफोले पड़ गए हैं। जांच में इंफेक्शन निकल रहा है। वहीं, इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 1350 के पार है।
पुष्कर कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कर्मचारी फॉगिंग कर रहे थे। एक टीम घर-घर जाकर लोगों से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की डिटेल जुटा रही थी। चिकनगुनिया से कुछ दिन पहले 27 नवंबर को एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो चुकी है। यही कारण है कि अब लोग इससे डरने लगे हैं। यहां रहने वाले हर घर में चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज मिले हैं। दोनों कॉलोनियों के लोगों ने एक-दूसरे से मिलना बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *