मुझे शराब पीकर गालियां बकते हैं, वाहन चालक पत्र लिखकर हुआ गायब
ग्वालियर. नगरनिगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव पर उनके शासकीय वाहन के ड्रायवर रंजीत सिंह जाट ने प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। रविवार की रात 11 बजे कर्मचारी घर पर पत्र छोड़कर गायब हो गया था। पत्र में जो लिखा उसे पढ़कर सभी आचर्श्यचकित रह गये।
कर्मचारी ने पत्र में लिखा था कि मेरे ऑफीसर नगरनिगम के डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव प्रतिदिन शराब पीने के बाद मुझे गालियां देते हैं। झूठे बर्तन उठवाते है और इतना ही नहीं हर समय नौकरी से निकालने की धमकी देते है। इसलिये मैं उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने जा रहा हूं।
