श्री हरिहर मंदिर तोड़कर बनाई गयी जामा मस्जिद
संभल. उत्तरप्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हुए दंगे ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गयी और 20 लोग से अधिक घायल हो गये है। इनमें कई सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी की और जिसके बाद हालात नियंत्रण में करने के लिये पुलिस को अश्रु गैस और लाठी चलाना पड़ी है।
फिलहाल मामले में 2 महिलाओं सहित दर्जन भर से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल बन्द कराने और इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये है। पुलिस के अनुसार यह घटना उकसावे का परिणाम है हिंसा के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जायेगी। संभल हिंसा में एक कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट और डिप्टी कलेक्टर के पैर में फ्रेक्चर हुआ है जबकि सड़क किनारे खड़ी मोटरसाईकिल का आग के हवाले कर दिया। हिंसा की जांच शुरू हो चुकी हुआ इसमें उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
