दिनदहाडे सिटीसेंटर की एसबीआई से 5 लाख की लूट, पुलिस हुई चिकरघिन्नी

बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. शहर के सबसे पॉश इलाके सिटीसेंटर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा के बाहर बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिनदहाडे 5 लाख रूपये भरा झपट्टा छीन कर लूट को अंजाम देकर फरार हो गये। घटना सोमवार की दोपहर 2.10 बजे हुई जब पीएचई ठेकेदार विनय आनंद बैंक से रूपये लेकर बाहर निकल कर सड़क के दूसरी ओर अपनी कार की ओर जा रहे थे।और इसके बाद ऑटो में बैठक पीछा तो लुटेरे रेडीसन के पास लगे बैरियर तक पीछा किया इसके बाद वह लोग ओझल हो गये। फरियादी विनय आनंद और अनुभव आनंद अपने पिता और मामा के साथ बैंक से पैसे निकालने के लिये थे। बैंक से उन्हें 5-5 सौ नये नोटों की गड्डिया थी। मौके पर एएसपी कृष्ण, सीएसपी आयुष गुप्ता और क्राइम ब्रांच के टीआई अजय पंवार कैमरों से फुटेज में देखने में व्यक्त थे।
किसके लिये निकाले थे रूपये
अनुभव आनंद ने बताया कि अपने पिता, मामा और मेरे छोटे भाई विनय आनंद के साथ आये थे। यह 5 लाख रूपये टेकनपुर स्थित कॉलोनी में प्लाट खरीदा था उस प्लॉट के रूपये करने थे। एसपी ने तत्परता दिखाते हुए शहर की पार्किंगों की तलाशी सिटी के एक्टिंग पॉइंट पर पुलिस जुट गयी है। क्राइम ब्रांच की 5 टीमें अलग -अलग ठिकानों पर लुटेरों को तलाशने के लिये रवाना कर दी गयी है।
यहीं पहले हुई थी लूट
वर्ष 2020 में ठीक इसी जगह अशोक नामक व्यक्ति से हुई थी लूट उस समय तत्कालीन आईजी ग्वालियर राजाबाबू सिंह ने उस लूट के लुटेरे को दबोचने के लिये अहम भूमिका निभाई थी। उस वक्त हुई लूट में 3 लुटेरे वह बाइक से लूट करने के बाद आगे जाकर फोर व्हील से फरार हो जाते थे और पुलिस बाइक लुटेरों को ढूढती रहती थी। इन लुटेरों 11 लूट की घटना स्वीकार की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *