बेटे से बोली जल्द लौटूंगी लेकिन आई लाश, हाथरस में ग्वालियर की महिला की मौत

रामश्री हर बार सत्संग में जाती थीं। इस बार वह कहकर गई थी कि जल्दी आ जाऊंगी।ग्वालियर. यूपी के हाथरस में भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गयी। जान गंवाने वालों में ग्वालियर की महिला भी शामिल थी। 45 वर्ष की रामश्री सिंह महिला मंडली के साथ सत्संग में शामिल होने गयी थी। जाते समय उसने बेटे से कहा था कि मैं जल्दी लौट आऊंगी, लेकिन बुधवार को यूपी पुलिस उनकी लाश लेकर पहुंची और साथ गयी सहेलियों को भगदड़ के बाद वह लाशों के ढेर में पड़ी मिली।
थाटीपुर जगजीवन नगर की रहने वाली रामश्री 45, पत्नी स्व दयाल सिंह घर की मुखिया थी। वर्ष 2014 में पति के निधन के बाद वह ही घर को संभाल रही थी। परिवार में 3 बेटे 2 बेटियां हैं। किसी की भी शादी नहीं हुई है। रामश्री हर वर्ष महिला मंडली के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने जाती थी।
12 महिलाएं सत्संग में हाथरस में गई थीं
सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात दो गाड़ियों से ग्वालियर से करीब 12 महिलाएं सत्संग में हाथरस गई थीं। मंगलवार को हादसे के समय सभी महिलाएं एक साथ थी। अचानक वहां भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे।
वहां बाबा के लोगों ने पीछे की तरफ धकेल कर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दी, जिसके बाद भगदड़ मच गई। इसी समय रामश्री महिला मंडली से बिछड़ गई। भगदड़ के बीच लोगों के पैरों के नीचे कुचलती चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *