शिवपुरी हाइवे से इनामी लुटेरा सूरज पारदी गिरफ्तार, कन्नौज में इत्र व्यापारी के घर से 50 लाख रूपये ज्वेलरी चुराई थी

शिवपुरी. भोपाल से गोहद की तरफ जा रहे पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के साथ लूट के मामले में बुधवार को शिवपुरी की सुभाषपुरा पुलिस ने एक इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गिरफ्त में आया आरोपी उत्तरप्रदेश में 50 लाख रूपये ज्वेलरी समेत लाखों की रूपये की लूट घटना को अंजाम दे चुका है।
ठेकेदार 24 जून की रात कार से जा रहे थे, तभी 4 अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने सोने की चेन, अंगूठी समेत एक लाख रूपये की लूट की थी। उसी रात अज्ञात बदमाशों ने सांकरे वाले हनुमान मंदिर पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सुभाषपुरा पुलिस को सांकरे वाले हनुमान मंदिर के जंगलों में जंगल सर्चिंग करते समय गाराघाट रोड किनारे अवैध हथियार के साथ बदमाशों ने होने की खबर मिली थी। गाराघाट रोड रेस्ट हाउस के पास कट्टे के साथ एक बदमाश को पकड़ा था। पकड़े गये आरोपी ने अपना सूरज पारदी पुत्र अनारथ पारदी 48, निवासी ग्राम सेंवढा थाना सुभाषपुरा का होना बताया था, आरोपी के पास से 27 हजार 500 रूपये भी बरामद हुए थे।
हाल ही में दिया था चोरी- लूट की वारदात को अंजाम
गिरफ्तार किए गए कुख्यात डकैत सूरज पारदी द्वारा शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में 24 एवं 25 जून 2024 को लूट व चोरी की की वारदातों को अंजाम दिया गया था। दरअसल 25 जून को अनिल भारद्वाज अपने चार पहिया वाहन से भोपाल से गोहद जा रहे थे। रात करीब 2.30 बजे गाराघाट अमरनदी पुल के पास उनके वाहन का टायर पंचर हो गया। तभी रोड पर बांयी तरफ से 4 लोग डंडे लेकर हमारे पास पहुंचे और उन्हें जंगल में अपने साथ ले गए। बदमाशों ने अनिल भारद्वाज से सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी एवं एक लाख रुपए नगद लूट लिए। इसकी शिकायत फरियादी ने सुभाषपुरा थाने में दर्ज कराई। इसी तरह फरियादी श्यामदास महाराज निवासी सांकरे बाले हनुमान मंदिर द्वारा थाना सुभाषपुरा रिर्पोट दर्ज करायी की। 24-25 जून की दरमियानी रात वह मंदिर के बाहर सो रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्ति 6 हजार रुपए व मंदिर का डीवीआर चुराकर ले गए। उक्त दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश आरंभ की।
कन्नौज में की थी लाखों की चोरी
पूछताछ सूरज पारदी ने बताया कि साथियों के साथ 29 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में इत्र कारोबारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी के घर से 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 7 लाख रुपए नकदी समेत एक लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।बता दें कि सूरज पारदी पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में 22 अपराध दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *