48 घंटे में सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा चोर, नये कानून में देश की पहली दर्ज FIR

ग्वालियर. नये कानून लागू होने के बाद न सिर्फ तेजी से एफआईआर होगी, बल्कि पुलिस केस सॉल्व भी तेजी से करेगी। एक जुलाई को नये कानून लागू होने के बाद देश पहली एफआईआर ग्वालियर क हजीरा थाने में वाहन चोरी की दर्ज की गयी थी। इस केस का पुलिस ने 48 घंटे में सॉल्व कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने वाहन चोर की पहचान की फिर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी गयी वाइक को भी जब्त कर लिया है। वाहन चोर बोला है कि उसे बाइक पसंद आ गयी थी। उसने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब उससे शहर की अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।
सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्रसिंह सिकरबार ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता लागू होते ही पहला मामला हजीरा थाने में मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें भिण्ड के रहने वाले सौरभ पुत्र नागेन्द्रसिंह नरवरिया हाल निवासी धर्मकांटा स्थित पीताम्बरा कॉलोनी की घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गया। मामले का पता चलते ही सौरभ थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। यह नये कानून लागू होने के बाद देश की पहली एफआईआर थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
सीसीटीवी के फुटेज से पकड़ा चोर
टीआई हजीरा शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि चोरी के बाद पुलिस ने सर्चिंग शुरू की तो एक स्थान पर चोरी की बाइक ले जाते चोर का CCTV फुटेज मिला था। जिसके आधार पर पुलिस नारायण विहार पहुंची और वाहन चोर को चोरी गई बाइक के साथ पकड़ लिया है। वाहन चोर की पहचान भिण्ड निवासी सचिन पुत्र नरेश नरवरिया के रूप में हुई है। वह नारायण विहार में रहता है। कुछ दिन पहले उसे सौरभ की बाइक पसंद आ गई थी और नकली चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस का कहना
इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि नए कानून में दर्ज हुई पहली FIR में हजीरा थाना पुलिस ने चोर को पकड़कर उससे बाइक बरामद कर ली है। पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *