फर्स्ट AC कोच में 14 साल की बच्ची को जबरदस्ती दिखाई अश्लील वीडियो, ग्वालियर में पकड़ा आरोपी

ग्वालियर. ट्रेन में 14 साल की नाबालिग के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। मंगला एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में अपनी दादी के साथ मडगांव से ग्वालियर के लिए सफर कर रही नाबालिग को कोच में सवार युवक ने जर्बदस्ती पॉर्न वीडियो दिखाए। आरोपी नाबालिग को इटारसी से भोपाल तक परेशान करता रहा। तंग आकर बच्ची ने ट्रेन में ही जीआपी बीना को अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन बीना जीआरपी ने शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। पीडिता ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मामले की शिकायत ग्वालियर जीआरपी से की। ट्रेनों में एक माह में महिलाओं के साथ छेडखानी की तीसरी घटना ग्वालियर जीआरपी थाने में शून्य पर कायमी की गई है।
ग्वालियर में दर्ज कराई एफआईआर
नाबालिग ने फोन के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद बीना स्टेशन पर जीआरपी ट्रेन के अंदर पहुंची। कार्रवाई करने की बजाय जवानों ने पीडिता से कहा कि आपको यहां उतरकर एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद पीडित और दादी ने ट्रेन से उतरने से इंकार कर दिया। इसके बाद ट्रेन को झांसी जीआरपी ने अटेंड किया। यहां आरोपी को उतार लिया गया लेकिन पीडित ने यहां भी उतरने से इंकार कर दिया। जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंची तो वहां पीडित के पिता भी आ गए और यहां पिता की मौजूदगी में ग्वालियर जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *