मानसून की धमाकेदार एंट्री, जुलाई में औसत से 102% से 106% तक बारिश के आसार

भोपाल. मौसम विभाग ने जुलाई की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस महीने भी ग्वालियर-चंबल पर बादल मेहरबान रहने वाले हैं। औसत से 102 से 106 फीसद तक बारिश की संभावना है। अंचल में सबसे ज्यादा बारिश भिंड में दर्ज हो सकती है। इस बार खंड वर्षा नहीं है। भारी बारिश के दौर भी आ सकते हैं। बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन उमस का सामना करना पड़ेगा। इस बार अंचल में मानसून की धमाकेदार एंट्री रही है। मानसून के दस्तक के दिन चार जगहों पर भारी बारिश दर्ज हुई है। ग्वालियर में औसत से 38 फीसदी अधिक बारिश दर्ज र्हुई है।
भारी से भारी बारिश का अलर्ट
ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिलों में 26 जून को मानसून सक्रिय हो गया था। 27 जून को मानसून की औपचारिक घोषणा हुई। अंत के तीन दिनों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया, लेकिन सिस्टम अंचल तक आते-आते कमजोर पड़ गया। इस कारण भारी बारिश नहीं हो सकी, लेकिन जून की बारिश का औसत का कोटा पूरा हो गया है। जुलाई में भी बादल अंचल के ऊपर मेहरबान रहने वाले हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र दिल्ली की ओर से जाएंगे, जिसकी वजह से बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *