महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते वक्त गिरी क्रेन, पार्षद कई लोग घायल

भोपाल. महाराणाप्रताप नगर जोन-1 में ज्योति टॉकीज चौरहा पर स्थित महाराणा प्रताप नगर के जन्मोत्सव के मौके पर प्रतिमा के माल्यार्पण के बीच क्रेन गिर गयी। क्रेन नगरनिगम की थी। हादसे में वार्ड नम्बर 66 के पार्षद जितेन्द्र सिंह राजपूत और उनके एक रिश्तेदार घायल हुए है। दोनों को उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समारोह में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की दोपहर को लगभग 1.20 बजे समाज के लोग महाराणा प्रतापकी प्रतिमा पर माल्यार्पण क्रेन पर चढ़कर कर रहे थे। इस बीच वार्ड नम्बर 66 के पार्षद जितेन्द्र सिंह राजपूत जब प्रतिमा का माल्यार्पण करने क्रेन पर चढ़े थे। तभी क्रेन गिर गयी। हादसे में पार्षद जितेन्द्रसिंह के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा पार्षद राजपूत के साथ क्रेन पर चढ़ रहे उनकेमामा को भी चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *