नरेन्द्र मोदी की चाय पार्टी में दिखे मध्यप्रदेश के 5 चेहरे, सिंधिया-शिवराज लेंगे शपथ

नई दिल्ली. एनडीए संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार की शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में शामिल हो रहे एमपी के सांसदों में विदिशा में शिवराज सिंह चौहान और गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम सबसे ऊपर है। दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर चाय पर बैठक में भी शामिल हुए हैं।
धार से दूसरी बार की सांसद सावित्री ठाकुर भी मोदी मंत्रिमंडल में ंशामिल हो सकती है। वह भी प्रधानमंत्री आवास पर चाय पार्टी में शामिल हुई है। मध्यप्रदेश से पीएम हाउस रवाना होते समय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। हालांकि पूर्व मंत्री व अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने उनसे कहा-आप मंत्री बन गयी।
टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्रकुमार और बैतूल सांसद दुर्गादास -उइके भी पीएम आवास पर चाय पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की बड़ी संभावना है। पीएस हाउस से यह नेता मध्यप्रदेश भवन लौट आये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कुछ देर में दिल्ली पहुंचेंगे। एमपी के सभी सांसद 2 दिन से दिल्ली में ही मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *