राजनाथ, चिराग, गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जयंत, खट्टर-मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के फोन बजने लगे

नई दिल्ली. नरेन्द्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भाजपा नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीएस नेता कुमार स्वामी, एचएएम के जीतनराम मांझी, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, एलजेपी(आर)के चीफ चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को बताया गया है। कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी है।

अभी तक आ चुके हैं इन सांसदों के पास फोन

राजनाथ सिंह बीजेपी
नितिन गडकरी बीजेपी
पीयूष गोयल बीजेपी
ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी
रक्षा खडसे बीजेपी
जितेंद्र सिंह बीजेपी
ललन सिंह जेडीयू
जीतनराम मांझी HAM
कुमारस्वामी जेडीएस
रामनाथ ठाकुर जेडीयू
चिराग पासवान LJP (R)
अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस)
जयंत चौधरी आरएलडी
प्रताप राव जाधव शिवसेना (शिंदे)
मोहन नायडू टीडीपी
पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी टीडीपी
राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी
मनोहर लाल खट्टर बीजेपी
शांतुनु ठाकुर बीजेपी
अश्विनी वैष्णव बीजेपी
मनसुख मांडविया बीजेपी

आपको बता दें कि चिरोग पासवान की पार्टी एलजेपी-आर ने बिहार में 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पांचों पर जीत हासिल की थी। चिराग खुद हाजीपुर से चुनाव जीते थे। वहीं नितिन गड़करी एक बार फिर नागपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। गड़करी लगातार 2 बार से मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं। वहीं जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर राज्यसभा से सदस्य हैैैं।
अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से अनुप्रिया पटेल अपनी ही सीट जीत सकी थी। वही जीतनराम मांझाी की पाटी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के खाते में एनडीए से एक ही सीट गयी थी। इस सीट गया से वह स्वयं चुनाव लड़े और जीतक सांसद पहुंचे हैं। जयंत चौधरी की पार्टी को सीटें मिली थी और दोनों सीटों पर उनकी पार्टी विजयी रही हे। जयंत चौधरी स्वयं राज्यसभा सांसद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *