नए जिला न्यायालय भवन में अव्यवस्थाएं, दिसंबर में हो शिफ्टिंग

ग्वालियर. जैसे-तैसे नवीन जिला न्यायालय भवन में शिफ्टिंग का काम शुरू हुआ वहीं दूसरी ओर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर अब इसके विरोध में उतर आई है। बार के अध्यक्ष पवन पाठक ने मप्र हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस शील नागू और अन्य जजों को पत्र लिख शिफ्टिंग का काम दिसंबर में करने का सुझाव दिया है। पत्र में आरोप लगाया गया कि नवीन भवन में पीने के पानी के लिए कुल 2 वाटर कूलर का प्रबंध किया गया है जिससे जल आपूर्ति संभव नहीं है। वहीं नवीन भवन में पक्षकारों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं की गई।
बार के अध्यक्ष पवन पाठक और सचिव महेश गोयल ने बताया कि 10 मार्च को भवन का उद्धाटन हुआ लेकिन वकीलों के लिए दो हॉल की सुपुर्दगी 2 जून को दी गई। इन दो हॉल में अधिकतम 1400 वकीलों के बैठने का प्रबंध किया जा सकता है लेकिन इसमें भी समय लगेगा क्योंकि प्रत्येक हॉल में वकीलों के बैठने के लिए कुर्सी, टेबल, एसी का प्रबंध करना है। वर्तमान समय में गर्मी से सभी परेशान है। शुक्रवार को ही एडवोकेट का जिला अस्पताल में स्वास्थ बिगड गया जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराना पडा। ऐसी स्थिति में जब नवीन भवन में केवल जजों की सुविधा का ही ध्यान रखा जा रहा है तो शिफ्टिग का काम दिसंबर माह में पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *