फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचे जयपुर, शाम को PM मोदी के साथ करेंगे रोड शो
जयपुर. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो गणतंत्र दिवस पर शामिल होने के लिए 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आ चुके है। वह पेरिस से सीधे जयपुर ही उतरे है। इस दौरान उनका राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनकी आगवानी की। वह अब आमेर के लिा जाएंगे वहां भारतीय कामगारों और छात्रों से बातचीत का कार्यक्रम है।
पीएम मोदी साढे चार बजे जयपुर पहुंचकर जंतर-मंतर पर मैक्रों का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं का यहां से एक रोड शो भी प्रस्तावित किया गया है। उसके बाद हवा महल पहुंचकर चाय पर भी बैठेंगे। रामबाग होटल में दोनों देश द्विपक्षीय वार्ता के लिए बैठेंगे, उसके बाद वह दिल्ली के लिए निकलेंगे।
