मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज के संकल्प लगाया ब्रेक, बोले-राष्ट्रगान की बराबरी पर मध्यप्रदेश गान नहीं हो सकता

मध्यप्रदेश गान के दौरान सीएम ने सभी से बैठने का इशारा किया। - Dainik Bhaskar

भोपाल. रवीन्द्र भवन में एमपी सिविल सेवा परीक्षा 2019 एवं 2020 में चयनित 559 अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियुक्ति पत्र दिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के संकल्प पर ब्रेक लगा दिया। मध्यप्रदेश गान के बीच अधिकारी खड़े हुए। लेकिन सीएम ने उन्हें बैठने का इशारा किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रगान, राष्ट्र्रगीत की बराबरी पर मध्यप्रदेश गान या दूसरे गीत नहीं हो सकते, खडे होना जरूरी नहीं। दरअसल, 1 नवम्बर 2022 को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर शिवराज सिंह ने ऐलान किया था कि मध्यप्रदेश गान को राष्ट्रगान की तरह सम्मान दिया जायेगा। संकल्प दिलाया था कि हम सभी खड़े होकर मध्यप्रदेश गान करेंगे।

सीएम ने दिया सिंगरौली SDM को हटाने का उदाहरण

सिंगरौली का उदाहरण देते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा, ‘मैं अभी एक कठोर निर्णय लेकर आया हूं। हमने कल एक चित्र देखा कि एक एसडीएम साहब अपने जूते के फीते महिला से बंधवा रहे थे। मुझे मालूम है कि महिला का भाव अपने साहब के प्रति कोई खराब नहीं हो सकता। यह भी पता चला कि उन एसडीएम साहब के पैर में कोई चोट है। यह उनकी व्यक्तिगत बात हो सकती है। लेकिन पब्लिकली इसका चित्र क्या बनेगा? यह उनसे कौन पूछने जाएगा कि वह बीमार है या नहीं है? इम्पैक्ट पूरे समाज पर आएगा। भले ही बीमार हैं या तो छुट्टी पर चले जाते, किसने रोका है। आपने पब्लिकली लेस बंधवाई, फिर हम तो अपने दिन के कार्यक्रम की शुरुआत ऐसे ही करते हैं। हम आपको सस्पेंड नहीं कर रहे लेकिन वहां से तो हटा देंगे। अगली बार आपको ध्यान में आ जाएगा कि आप क्या कर रहे हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *