इनकम टैक्स के छापे, व्यापारियों के ठिकानों पर दविश

रायपुर. कई होलसेल व्यापारियों के ठिकानों पर गुरूवार की सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही की है। इन व्यापारियों में कई ज्वेलर्स के नाम भी शामिल है। सुबह-सुबह टीम केटी कॉम्पलेक्स पहुंची और व्यापारियों के ठिकानों पर रेड मारी है। यह कार्यवाही टैक्स चोरी की शिकायत पर की गयी है।
केटी कॉम्पलेक्स पहुंची टीम
इनकम टैक्स की टीम बंजारी रोड स्थित केटी कॉम्पलेक्स पहुंची । यहां संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दविश दी। अधिकारी दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए है। 3 गातडि़यों में अधिकारी गुरूवार तड़के पहुंचे। इस कार्यवाही के बीच टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों ने छापे के दौरान टैक्स रसीद और कई बड़े लेन-देन की जांच शुरू की है। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां ज्यादातर काम कच्चे बिल में किये जाते हैं। जिससे जुडे कई दस्तावेज भी मिले हैं। टीम जांच में जुटी हुई है। विभााग को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर अधिकारियों की टीम ने दबिश दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *