एक्टिव मोड में होगा पश्चिमी विक्षोभ, 26 जिलों में कराएगा धुंआधार बारिश

ग्वालियर. पूरे मध्य प्रदेश में कडाके की ठंड ने तहजका मचा रखा है। जम्मू कश्मीर में 25 को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है उसके बाद 27 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके सक्रिय होने से ग्वालियर अंचल में आ रही बर्फीली हवाएं थम जाएंगी और कडाके की सर्दी से राहत मिलेगी लेकिन मध्यम से घना कोहरा छाने का सिलसिला जारी रहेगा। कोहरे के कारण सुबह 6 से 10 बजे के बीच सर्दी का सामना करना पडेगा लेकिन सीवियर कोल्ड व कोल्ड का अलर्ट नहीं है। इस कारण सर्दी की चुभन कम रहेगी।
इस कारण बदला मौसम
– जम्मू कश्मीर में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। तीन चक्रवातीय घेरे बने हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिमी उत्तर व अरब सागर में चक्रवातीय घेरे बने हैं। इससे बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी भी आ रही है।
– ट्रफ लाइन भी सक्रिय है, जो उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व कर्नाटक तक जा रही है। कई जिलों में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।
– क्षोभ मंडल में चल रही 200 से 300 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम विंड की गति कम हुई है। दो दिन में ये कमजोर पड़ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *