2024 नहीं 2047 की तैयारी में BJP, ताबड़तोड़ सियासी प्रयोग जारी
नई दिल्ली. पीएम मोदी और अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। मोदी के धुर विरोधी भी उनकी मेहनत और काबिलियत का लोहा मानते है। भारत के विपक्षी दल जहां 2024 की चुनावी लडाई में इस बार मिलकर किस्मत आजमाने जैसे पुराने तरीककों पर अटके हुए है। वहीं मोदी खुद की खींची लकीर को और बडा करते हुए 2047 की बात कर रहे है। गुजरात से लेकर दिल्ली की सत्ता तक मोदी का फोकस नतीजे देने पर रहता है। 2014 में अपने कार्यकाल मोदी 1.0 में स्वच्छ भारत मिशन से शुरूआत करके उनका फोकस विकसित भारत बनाने पर पहुंच चुका है। वो लगातार इस दिशा में काम कर रहे है।
अब पीएम मोदी ने दूसरे कार्यकाल मोदी 2.0 में 2047 तक विकसित भारत के रोड मैप का खाका खींच दिया है। एक ओर विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर वो मानो पार्टी संगठन को और मजबूती देते हुए अगले दशक नहीं बल्कि अगले 50 सालों में पार्टी के भविष्य का मास्टर प्लान बना रहे है। सियासी जानकारों का कहना है कि बदलाव स्वीकार नहीं करने वाले खत्म हो जाते है। ऐसे में बीजेपी ने पार्टी विद डिफरेंस के नारे की नींव पर नई बुलंदियां छूने के लिए इस पार्टी में बीते एक दशक यानी पिछले करीब 10 सालों में ताबडतोड सियासी प्रयोग किए है।
