GWALIOR में वाहनों पर 4 माह तक की वेटिंग, मेला में छूट पाने लोगों ने कर ली बुकिंग
ग्वालियर. मेला छूट पाने के लिए लोग मेला से पहले ही अपनी पसंद के वाहनों की बुकिंग करना शुरू कर दी है। इससे उन्हें वेटिंग के चलते वाहन पर आरटीओ छूट लेने से हाथ न धोना पडे। असल में कुछ सेगमेंट की कार पर चार माह तक वेटिंग चल रही है। वाहन डीलर जनवरी और फरवरी में वाहनों की डिलेवरी देने के लिए बुकिंग तो कर रहे है लेकिन उनका कहना है कि वाहन उपलब्ध होगा तभी कर सकेंगे, साथ ही इस बात की कोई गारंटी नहीं कि मेला में छूट मिले यदि मेला छूट नहीं मिली तो किसी तरह का ग्राहक झंझट न करें। इसके बाद भी दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की धडाधड बुकिंग चल रही है।
बुलट की बुकिंग तेज
बाइक सेगमेंट में बुलेट की बुकिंग धडाधड हो रही है। जनवरी माह में मरीज साढे पांच सौ बुलेट गाडी की डिलेवरी होंगी क्योंकि बुलेट की एक महीने की वेटिंग चल रही है। आरटीओ छूट पाने के लिए पहले ही साढे पांच सौ बुलेट बुक हो चुकी है। इसी तरह से हीरो, होंडा, एक्टिवा सहित ई-बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। करीब 3 हजार से अधिक दो पहिया वाहन बुक हो चुके है।
22 इलेक्ट्रिक कार बुक
ईवी की मांग भी बढ़ रही है लेकिन उस रफ्तार से नहीं जिस रफ्तार से पेट्रोल व डीजल कार की मांग है। टाटा की ईवी में मेक्सोन, टियागो और टिगोर आ रही है। इनकी अभी तक महज 22 कारों की बुकिंग हो सकी है, जबकि फोक्स वैगन, रिनोल्ड, नेक्सोन, सफारी, हैरियर, हुंडई, महेन्द्रा ,मारुति सहित अन्य कंपनियों की कारों की बुकिंग करीब 3500 से अधिक हो चुकी है। इनकी डिलेवरी जनवरी में होगी। यह माना जा रहा है कि इस बार मेला में कार की बिक्री का आंकड़ा दस हजार पार करेगा।
