कॉम्बिंग गश्त में शराब व अवैध हथियार, सट्टेबाजों तथा फरार वारंटियों सहित 175 बदमाशों पर की कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने कॉम्बिंग गष्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 56 स्थाई व 89 गिरफ्तारी सहित कुल 145 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 399 गुण्डा एवं हिस्ट्रीषीटरों को किया चेक।
अवैध शराब की तस्करी करने वाले 15 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 03 सटोरियों, जुआ के 01 प्रकरण तथा अवैध हथियार के 02 प्रकरणों सहित 01 इनामी बदमाष एवं 02 फरार आरोपियों को पकड़ा जाकर कार्यवाही की गई।
ग्वालियर। षुक्रवार और षनिवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कॉम्बिंग गष्त किया गया। इस दौरान एएसपी अमृत मीना, गजेन्द्र वर्धमान, अखिलेष रैनवाल तथा निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया।
ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गष्त से जिले के बदमाषों में हडकंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाषों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 56 स्थाई वारंट, 89 गिरफ्तारी वारंट, तामील कराये गये साथ ही 184 गुण्डा एवं 215 हिस्ट्रीषीटरों को चेक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 15 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 03 सटोरियों, जुआ के 01 प्रकरण तथा अवैध हथियार के 02 प्रकरणों में आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही 01 इनामी तथा 03 फरारी बदमाषों को भी पकड़ा गया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से समय-समय पर कॉम्बिंग गष्त कराई जा रही है।
