तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया हवा में युवक की मौत

कार की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक कई फीट दूर जा गिरा। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार इतनी रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार फुटबॉल की तरह उछलकर कई फीट दूर जा गिरी। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। वहीं कार ड्रायवर कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना शनिवार को झांसी रोड पर हुई। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है।
मृतक की पहचान ठाठीपुर के दुल्लपुर निवासी पप्पू खान के रूप में हुई है। वह एक निजी कम्पनी में कर्मचारी था और वह प्रॉपर्टी का काम भी करता था। शनिवार को वह घर से झांसी रोड हाइवे पर बरौआ गांव में जमीन देखने में आया था इस बीच एक पेट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वह रोड पार कर रहा था। तभी झांसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
क्या है मामला
हादसे के बाद घबराया कार चालक कार को छोड़कर भाग गया। आशंका है कि टक्कर के बाद कार खराब हो गई होगी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने घटना स्थल के सामने पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे खंगाले तो पेट्रोल पंप पर लगे एक कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। यह CCTV फुटेज रविवार दोपहर से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से कार को जब्त कर लिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जांच में CCTV फुटेज शामिल-ASP
इस मामले में एएसपी शहर निरंजन शर्मा का कहना है कि बाइक सवार रोड क्रॉस कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आई एक कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो चुकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में फुटेज को शामिल कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *