MP में मंत्रिमंडल पर दिल्ली में नड्डा के घर बैठक,शाह भी मौजूद, सीएम, विजयवर्गीय, तोमर, पटेल पहुंचे
भोपाल. मध्यप्रदेश में आज डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के चेहरे तय हो सकते हैं। इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में शामिल होने सीएम डॉ. मोहन यादव, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल भी पहुंचे हैं।

