ग्वालियर में अमित शाह सोमवार को आएंगे, 2 घंटे शहर में रहेंगे
ग्वालियर. सोमवार 30 अक्टूबर को केंन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर आ रहे है। वह यहां भाजपा की संभागीय बैठक में दो घंटे रहेंगे। जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां विधानसभा चुनाव की ग्वलियर चंबल की रणनीति पर बात होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार केंन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहरे 2.30 बजे ग्वालियर आएंगे और सिटी सेंटर होटल रेडीसन में भाजपा की संभागीय बैठक में भाग लेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह के अलावा यहां सीएम शिवराज सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठक में शामिल होंगे। अमित शाह के निर्धारित कार्यक्रम के लिए ग्वालियर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर में कई जगह ट्रैफिक को डायवर्ट व रोका जाएगा।
