केरल में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में जबरदस्त धमाके, NIA की टीम रवाना
केरल. एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में जबरदस्त धमाके हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय यह धमाके हुए उस समय कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी। धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका हॉल के बीच में हुआ है। मैंने विस्फोट की तीन आवाजें सुनी। मैं पीछे की तरफ था वहां बहुत धुआ था। मैंने सुना की एक महिला की मौत भी हो गई।
सीएम का बयान
सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है हम घटन के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे है। एर्नाकुलम में सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद है। डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे है। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे है। मैंने डीजीपी से बता की है। हमें जांच के बाद और जानकारी हासिल करनी होगी। फिलहाल एक की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोग अस्पताल में भर्ती है। मैं विवरण प्राप्त करने के बाद में बात करूंगा।
एनआई की टीम रवाना
एनआईए की 4 सदस्यीय टीम घटना स्थल पर जा रही है। कोच्चि ब्रांच ऑफिस से रवाना हुई। एनआईए टीम के साथ में स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी। कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज आखिरी दिन था। धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण रहे यह अभी पता नहीं चल सका है।
