MP में BJP उम्मीदवारों की छठवीं सूची जारी

भोपाल. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुना और विदिशा सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बीजेपी ने छठवीं सूची में गुना से पन्ना लाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को मौका दिया है। पार्टी अब मध्य प्रदेश की सभी 230 सीट पर उम्मीदवार उतार चुकी है। बीजेपी ने पहली और दूसरी लिस्ट में 39-39, तीसरी लिस्ट में 1, चौथी लिस्ट में 57 और पांचवीं लिस्ट में 92 कैंडिटेट्स घोषित किए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *