चुनाव में क्या चल रहा है हर जुबा पर है यह जुमला, जानिये खबर से डबरा और भितरवार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की स्थिति क्या चल रही है
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही प्रत्याशियों ने जीत के अपने-अपने दावे करना शुरू कर दिये है। कोई 60 हजार से हराने की बात कह रहा है तो कोई एक तरफा जीत का दावा करते अपने विधानसभा के इलाके में जनसंपर्क के दौरान अपने समर्थकों से कह रहा है। चुनावी बिसात बिछने लगी है, सह मात का खेल भी शुरू हो गया है।
ग्वालियर की देहात की 2 डबरा और भितरवार विधानसभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशियों में आमने-सामने की भिडंत है और कुछ जगह पर भाजपा तो कुछ पॉइंट पर कांग्रेस मजबूत दिखाई दे रही है तो प्रत्याशी भी अपनी जीत का दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
डबरा में समधी और समधन आमने-सामने
ग्वालियर से 40 किमी दूर डबरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी और कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी सुमन के सामने उनके ही रिश्ते के समधी कांग्रेस से वर्तमान विधायक सुरेश राजे हैं। यह अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित सीट है। यहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर है। बहुजन समाज पार्टी से यहां परसेडि़या मैदान में हैं। लेकिन कहीं से भी टक्कर देती नजर नहीं आ रही है क्षेत्र की जनता भी कहती है कि मुकाबला सीधा रहेगा। लेकिन कांग्रेस से भाजपा में गयी इमरती देवी के लिये राह आसान नहीं है। सुरेश राजे उपचुनाव में उनको हरा चुके हैं। सुरेश राजे ने दावा किया है िकवह इस बार 50 हजार से अधिक मतों से जीतेंगे। जनता उनके साथ है और इस पर बीजेपी की इमरती का जवाब है कि पिछली बार तो 3 हजार से हरा पाये थे लेकिन इस बार सपने देख रहे हैं। काहे का समधी मेरी कोई रिश्तेदारी नहीं है और मेरे साथ तो जनता का प्यार और आर्शीवाद है। भाजपा ने जो विश्वास दिखाया है मैं उस पर खरी उतरूंगी।
सुरेश राजे बोले कि
कंग्रेस के समर्थन में हवा चल रही है, डबरा की जनता मेरे साथ है। उपचुनाव में हराया था इस बार और अधिक वोंटो जीतेंगे। जनता का आर्शीवाद कांग्रेस के समर्थन में है।
इमरती का दावा
जनता और बजरंग बली का आर्शीवाद मेरे ऊपर है, जीत मेरी होगी। जैससा मुझे जनता का समर्थन मिल रहा है कोई सामने नहीं टिक पायेगा। समधी हो या कोई सब खड़े रह जायेंगे।
भितरवार में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
ग्वालियर ग्रामीण की दूसरी सबसे चर्चित विधानसभा भितरवार है यहां भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है। तीसरे किसी दल की गुजांइश नहीं है। भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार के रूप में कट्टर सिंधिया समर्थक मोहनसिंह राठौर मैदान में है। लेकिन उनके चुनावी दंगली कहीं से भी आसान नहीं हैं और उनके सामने 3 बार से लगातार विधायक कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखनसिंह यादव हैं। कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह की विधानसभा क्षेत्र में किरार बाहुल क्षेत्र होने की वजह से पकड़ अच्छी है इस वजह से वह जीतते आ रहे हैं तो भाजपा प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर नया चेहरा है। यह सीट वैसे भी भाजपा के लिये पिछले 15 वर्षो से कांटो का ताज रही है। यहां से कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर बोले
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोहन सिंह बोले कि भितरवार में जनता 15 माह की सरकार से त्रस्त है। जनता का समर्थन व लहर भाजपा के साथ और भाजपा की जीत होगी और अच्छे अंतर से होगी।
लाखन सिंह ने किया दावा
कांग्रेस प्रत्याशी लाखनसिंह ने कहा है कि मैं कोई दावे नहीं करता हूं कि 50 हजार से मतो से जीत रहा हूं या एक लाख वोटो से, लेकिन यह बता रहा हूं कि भितरवार से एक तरफा कांग्रेस की जीत रहीं है।
