ग्वालियर में नेताओं ने चुनाव लडने चुकाया बकाया टैक्स, नगर निगम के खाते में आए 3 करोड 17 लाख

ग्वालियर. नगर निगम संपत्तिकर व जलकर वसूलने के मामले में इन दिनों एक्शन मोड में है। यह एक्शन आम लोगों के लिए नहीं बल्कि खास लोगों के लिए है। जिन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतरना है उन्हें संपत्तिकर जमा कर नो ड्यूज लेना जरूरी है। चुनाव आयोग के इस नियम के कारण 9 अक्टूबर को आचार संहिता लगने से अब तक 18 दिन में 3 करोड 17 लाख का संपत्तिकर व करीब 50 लाख का जलकर जमा हो चुका है। विधानसभा चुनाव के चलते नेता खुद और उनके प्रतिनिधि जलकर व संपत्तिकर का टैक्स जमाकर नो ड्यूज ले रहे है। निगम अब तक 71 लोगों को एनओसी जारी कर चुका है। वहीं नगर निगम की अब तक कुल वसूली 40 करोड 47 लाख रुपए हो चुकी है। हालांकि अधिकारी इसे भी कम मानकर ही चल रहे है क्योंकि निगम आयुक्त ने बीते दिनों संपत्तिकर की बैठक में प्रतिदिन एक करोड रुपए की वसूली का लक्ष्य एपीटीओ और टीसी को दिया था।
पूर्व विधानसभा में वसूली 1 करोड 19 लाख
नगर निगम के संपत्तिकर विभाग ने बीते 18 दिनों में 4754 रसीदे काटते हुए 3 करोड 17 लाख रुपए वसूले है। इसमें ग्वालियर विधानसभा में 43.57 लाख, पूर्व में 1.19 करोड, दक्षिण में 65.14 लाख और ग्रामीण विधानसभा से 79.56 लाख रुपए की वसूली हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *