रैपिड ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

अमेरिकानई दिल्ली. देश को पहली रैपिड रेल (नमो भारत) मिल गयी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-8 में बने स्टेशन से नमो भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार 21 अक्टूबर से रैपिड ट्रेन सेवा आम लोगों के लिये शुरू हो जायेगी। पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 17 किमी की यात्रा की जा सकेगी। यह सफर महज 12 मिनट में तय की जा सकेगी।
इस कॉरिडोर की लम्बाई 82 किमी है जिसमें 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में और 68 किमी का हिस्सा उत्तरप्रदेश में है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) एनसीआर में इस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का ऐसा नेटवर्क तैयार कर रहा है। जिसे दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग लाइनों के साथ जोड़ा जायेगा। यह अलवर, पानीपत और मेरठ जैसे शहरों को भी दिल्ली से जोड़ेंगे।

अमेरिका

महिलाएं संभालेंगी इन ट्रेनों की कमान

इन आधुनिक हाई स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. इस खंड के परिचालन में महिला कर्मचारियों की भागीदारी पुरुष कर्मचारियों से अधिक होगी। प्राथमिक खंड में रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालनों के लिए नियुक्त ट्रेन संचालकों में पुरुष संचालकों की तुलना में महिला संचालकों की संख्या अधिक है. इसके अलावा, स्टेशन कंट्रोल, प्रबंधन, संचालन एवं रख-रखाव, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर, ट्रेन अटेंडेंट आदि के रूप में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *