कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की, ग्वालियर विधानसभा से सुनील शर्मा का नाम घोषित

भोपाल. मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी गुरूवार रात को चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की जारी की गई लिस्ट में ग्वालियर से विधानसभा 16 सीट चुनाव लडने के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी चुने गए सुनील शर्मा का नाम घोषित कर दिया है। चुनाव प्रत्याशी सुनील शर्मा बीजेपी से प्रत्याशी चुने गए प्रद्युमन सिंह तोमर से चुनाव लडेंगे। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील शर्मा बीजेपी के प्रत्याशी प्रद्युमन से चुनाव हार गए थे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सुनील शर्मा को विधानसभा चुनाव लडने का मौका दिया है।


बैतूल जिले की आमला सीट से निशा बांगरे दावेदारी कर रही
अब सिर्फ बैतूल जिले की आमला सीट का मामला बचा है। इधर भाजपा टिकटों का टेस्ट मैच ही खेल रही है। टिकट बांटने की शुरूआत करने के दो महीने बाद भी पार्टी में मंथन जारी है। भाजपा ने पहली लिस्ट चुनाव की घोषणा से पहले 17 अगस्त को जारी कर चौंकाया था। इस बार चौंकाने की बारी कांग्रेस की थी। यह सीट बैतूल जिले की आमला है जहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे चुनाव की दावेदारी कर रही है। अब यह तय है कि कांग्रेस उन्हें यहां से चुनाव लडाना चाहती है लेकिन निशा चुनाव से पहले सरकार से लड रही है। सरकार के खिलाफ बगावती तेवरों के साथ वे इस्तीफा दे चुकी है लेकिन सरकार चाहती है कि वे नौकरी करें राजनीति नहीं। विभागीय जांच का हवाला देते हुए उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है। निशा भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाईकोर्ट को आदेश दिए है कि वह निशा के इस्तीफे के मामले में जल्द फैसला करें। अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है। निशा के पक्ष में फैसला आता है तो वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *