राजगढ़ दरवाजे से डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया जनसंपर्क में मतदाताओं ने जमकर किया स्वागत, मतदाता बोले -दतिया का विकास उम्मीद से ज्यादा, जरूरत है अब रोजगार की

ग्वालियर. मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजगढ़ दरवाजे से शाम 6 बजे जनसंपर्क का आगाज किया। जनसंपर्क में भारी तादाद में कार्यकर्त्ता ढोल ताशे के साथ चल रहे थे और भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा के लिये वोट मांग रहे थे। जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 17 और 18 भदौरिया की खिड़ी तक चला। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा ने क्षेत्रीय मतदाताओं से विकास के लिये वोट मांगा।
95 वर्षीय रामचरन साहू ने बताया कि पहले यहां पर सन्नाटा रहता था और जमकर गुण्डागर्दी होती थी चलते राह लोगों को लूट लिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। नरोत्तम मिश्रा के आने से गुण्डागर्दी तो खत्म हुई साथ में दतिया का विकास भी हुआ। हमारे सामने ताल ऐसा था लेकिन अब इसकी बाउण्ड्रीवॉल बन गयी है।
स्कूल संचालक राजेश श्रीवास्तव बोले दतिया का विकास तो नरोत्तम मिश्रा ने ही किया नही ंतो यहां शाम को ही कौआ उड़ते थे, यहां बेरोजगारी को देखते हुए। यहां एक फैक्ट्री आवश्यकता है।
अपनी छोटी सी दुकान चला रही रीमा साहू बोली दतिया का विकास तो उम्मीद से ज्यादा हो गया है थोडा सा ध्यान मंत्री जी को रोजगार की ओर भी ध्यान देना चाहिये।
32 वर्षीय राघव झारखरिया ने कहा है कि दतिया में बहुत जमकर विकास हुआ है। रोजगार के लिये दतिया में मां पीताम्बरा देवी विराजमान है। यहां पर थोड़ा सा पर्यटन बढ़ जायेगा तो हम बेरोजगार का भला हो जायेगा।
ऑनलाइन का व्यापार कर रहे विवेक वर्मा ने बताया है विकास के मामले मे ंहम ग्वालियर के नजदीक पहुंच गये हैं। दतिया का यातायात थोड़ा अवरूद्ध रहता है अगर ठेले चालकों के स्थान की व्यवस्था कर दी जाये तो यातायात सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *