चुनाव प्रशिक्षण में गायब रहे 700 से अधिक कर्मचारी, पहले दिए जाएंगे नोटिस फिर होगी कार्रवाई

भोपाल. विधानसभा चुनाव के लिए जिले के 16 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सात केंद्रों पर आयोजित कराया गया था। इस दौरान लगभग 750 कर्मचारी गायब रहे इनमें से 125 ने ही उपस्थित नहीं होने की वजह बताई थी। जबकि अन्य ने कोई भी उचित कारण भी नहीं बताया है। अब इन कर्मचारियों को पहले नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने ऐसे कर्मचारियों की सूची मंगाई है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन सहित अन्य जानकारी देने के लिए 7 केंद्रों पर 12, 13, 16 और 17 अक्टूबर को प्रशिक्ष रखा गया था इसके लिए कुल 17 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों का चयन किया गया था लेकिन 750 कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। इसी वजह से अब इन कर्मचारियों की सूची तैयार कर कलेक्टर को भेजी जा रही है। वहीं प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सवा सौ कर्मचारियों ने आवेदन निर्वाचन अधिकारी को दिए है। इनमें पहले से छुट्टी पर रहने, शहर से बाहर होने, बीमार होने जैसे कारण बताए है। इन आवेदनों पर पहले चर्चा की जाएगी और सही वजह होने पर इन्हें स्वीकार किया जाएगा। यदि गलत जानकारी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *