घाटीगांव हाईवे पर वीडियो कोच बस पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

ग्वालियर. घाटीगांव में हाईवे पर अचानक गाय सामने आने पर उसे बचाने के प्रयास में वीडियो कोच लग्जरी बस पलट गई। घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे घाटीगांव में हुई। बस इंदौर से मथुरा यूपी के लिए निकली थी। हादसे के समय बस में सवार यात्री नींद में थे जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस पलटी देख वहां से गुजर रहे वाहनों के चालक ने रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में आधा दर्ज यात्री घायल हुए है।
पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर उपचार कराया
गुरूवार रात को इंदौर के विजय नगर से शरद बस सर्विस की एक वीडियो कोच लग्जरी बस मथुरा उत्तर प्रदेश के लिए निकली थी। सुबह 5 बजे यह बस ग्वालियर के घाटीगांव में आगरा-मुंम्बई नेशनल हाईवे पर फर्राटे भर रही थी कि तभी घाटीगांव इलाके में अचानक गाय हाईवे पर आ गई और बस की रफ्तार अच्छी होने पर चालक ने गाय को बचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई जिसमें दो युवक को गंभीर चोट लगी और आधार दजर्न से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के समय यात्री नींद में थे इसलिए संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद वहां से निकल रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही बचाव कार्य में लग गए। पुलिस व अन्य ने बस में घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भर्ती कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *