जीआरएमसी का आदेश होगा लागू, अब खुलेगी निजी अस्पताल की पोल

ग्वालियर. जीआरएमसी का आदेश सीएमएचओ अमल में लाएंगे। सीएमएचओ डा आरके राजौरिया का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा काे लेकर आदेश काे अमल कराया जाएगा। जिससे निजी अस्पताल से रेफर होकर जेएएच पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। यदि यह आदेश लागू होता है तो उन निजी अस्पतालों की पोल खुलेगी जो गंभीर अवस्था में बिना सुरक्षा उपाय के अस्पताल से बाहर कर देते हैं। उपचार न मिलने की स्थिति में मरीज की जान पर आ बनती है। जीआरएमसी प्रबंधन इस व्यवस्था को सही से लागू कराने के लिए एक कंट्रोल रूम तैयार करेगा। इसके साथ ही सभी क्लनिकल विभाग प्रमुखों के नंबर भी जारी किए जाएंगे। जिससे रेफर होने से पहले मरीज की जानकारी जेएएच के संबंधित विभाग को मिल सकेगी। गौरतलब है कि जीआरएमसी के डीन डा अक्षय निगम ने एक पत्र सीएमएचओ के नाम से लिखा है जिसमें मरीजों के हित को देखते हुए रेफर होने वाले मरीजों को सुरक्षित जेएएच तक पहुंचाने की बात कही है।

इन बिंदुओं को लाया जाएगा अमल में
-मरीज को रेफर करने से पूर्व निजी अस्पताल जेएएच के संबंधित विभाग प्रमुख या डाक्टर से संपर्क स्थापित करें।
-निजी अस्पताल अपनी एंबुलेंस से मरीज को जेएएच तक सुरक्षित पहुंचाए।
-एंबुलेंस के साथ अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहे।
-स्टाफ मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कराने तक मौजूद रहे। जिससे मरीज के अटेडेंट को परेशानी न उठानी पड़े।

इनका कहना है
जीआरएमसी का आदेश अभी मिला नहीं है। जिन बिंदुओं को लेकर आप बात कर रहे हैं वह मरीज के हित में है। उन्हें लागूू कराया जाएगा। यदि कोई बिंदु अव्यावहारिक होगा तो उस पर जीआरएमसी प्रबंधन से बात करेंगे।
डा आरके राजौरिया, सीएमएचओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *