28 अगस्त से पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

भोपाल में पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। - Dainik Bhaskar

भोपाल. शनिवार को एमपी के लगभग 19 हजार पटवारी एकत्र हुए हैं। पिछले 3 दिन से अवकाश पर रहने के बाद वह राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। अटल पथ से पटवारी सीएम हाउस के लिये बढ़े, लेकिन पुलिस ने सीएम हाउस में पहले ही बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर रखा है। पटवारियों को रोक लिया गया है।
तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे बाद शुरू हुई, एमपी पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह बघेल ने बताया कि सीएम हाउस तक शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करेंगे। शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश के पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
23 से 25 अगस्त से अवकाश पर हैं
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह बघेल ने बताया कि हम चरणबद्ध आन्दोलनर कर रहे हैं। पहले चरण में 21 अगस्त से सभी सरकारी ग्रुंप से लेफ्ट हो गये थे और ऑनलाइन काम का बहिष्कार किया था। दूसरे चरण में 23 से 25 अगस्त तक 3 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहें। अब 26 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *