शिवराज बोले जरूरत पडे़गी तो एक विस्तार और करूंगा

भोपाल. विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने शपथ ली।

बिसेन और शुक्ला को कैबिनेट मंत्री, जबकि लोधी को राज्यमंत्री बनाया गया है। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है। मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस नेताओं के सवालों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 75 दिन बाद भी हमारी सरकार आने वाली है। हम अभी विस्तार कर रहे हैं। बाद में फिर देखेंगे क्या करना है। उसके बाद भी हम ही आने वाले हैं और जरूरत पडे़गी तो एक विस्तार अभी और करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *