ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मजदूरों पर गिरी, 14 की मौत

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर देर रात हादसा हो गया। सरलांबे में बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। शाहपुर पुलिस के मुताबिक समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। जिसमें मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस और फायर बिग्रेड मिलकर बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में करीब 15 शव लाए जा चुके हैं। वहीं तीन से चार लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। अंधेरा होने के कारण यह कहना संभव नहीं था कि मशीन के गार्डर के नीचे और कितने लोग दबे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *