मालवा-निमाड़ के दावेदारों की कुंडली साथ ले गए अमित शाह

इंदौर. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की पूरी कमान सीधे गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में ही रहेगी, यह अब साफ हो गया है। वे मालवा-निमाड़ के दावेदारों की कुंडली और वहां के समीकरण साथ ले गए हैं। यह भी लिस्ट ले गए हैं कि कब कौन हारा और कब जीता। लोकल कारण क्या रहे, इस पर समीक्षा भी की जा रही है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर आए थे। वे यहां के संगठन के नेताओं का स्पष्ट संदेश देकर गए हैं कि चुनाव में किसी भी हाल में 2018 जैसी स्थिति नहीं बनना चाहिए। 37 में से अधिकतर सीटें भाजपा को जीतना है। यह चर्चा मैरियट होटल में करीब 1 घंटे तक बैठक में की गई। इसमें चुनाव को लेकर संगठन किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका में रहकर काम करेगा यह फैसले लिए गए।

9 जिलों की समीक्षा की और लिस्ट साथ लेकर दिल्ली रवाना हुए
भाजपा सूत्रों ने बताया कि बैठक में शाह का पूरा फोकस बूथ कार्यकर्ता और इंदौर संभाग की 37 सीटों पर था। शाह ने बैठक में जिला वार सभी 9 जिलों की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही वह 37 सीटों की 2018 की हार-जीत की समीक्षा रिपोर्ट और संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट और अन्य जानकारी दिल्ली लेकर गए हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि इन 37 सीटों पर पार्टी जिसे भी टिकट दे आपको अपने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी का चेहरा देखकर नहीं बल्कि कमल का फूल देखकर काम करने के लिए कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *