नूंह में कर्फ्यू, 2होमगार्ड्स सहित 5 की मौत और 10 जख्मी, 3 दिन तक इंटरनेट सेवा बंद, 13 अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां पहुंची
गुरूग्राम. हरियाणा के मेवात और सोहना में 2 समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ। देखते ही देखते ही हिंसा की आग गुरूग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गयी। यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। जिसमें 90 गाडि़यों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। इस तनाव की शुरूआत नूंह से हुई। जहां ब्रजमण्डल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि पत्थर के साथ-साथ गोलियां भी चलीं। हिंसा में 2 होम गार्डस सहित 3 की मौत हो गयी है। जबकि 10 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। हिंसा को देखते हुए नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट पर भी 3 दिन के लिये रोक लगा दी गयी है। इसके अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी गयी है। इन जगहों पर स्कूल बंद कर दिये गये हैं।
हिंसा में 5 लोगों की मौत
सोमवार को हिंसा में नूंह-सोहना में 2 होमगार्ड सहित 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए है। हिंसा के बीच उपद्रव की जद में थाने, अस्पताल और कई लोगों की दुकानें भी आ गयी। सैकड़ों गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते हिंसा सोहना से गुरूग्राम तक फैल गयी। हिंसा पर काबू पाने के लिये अर्द्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात की गयी है।
नूंह में स्थिति अब काबू में है। स्थिति संभालने के लिये अर्द्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां पहुंच गयी हयै। 6 कंपनियां अभी और भेजी जायेगी।
फरीदाबाद, पलवल, गुरूग्राम में धारा 144 लगाई गयी है।
हरियाणा से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां की 4 तहसीलों में इंटरनेट सेवा बंद
