सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसपी ने दी बिदाई

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर एएसपी (मध्य/यातायात) ऋषिकेष मीणा एवं सेवानिवृत्त हो रहे डीएसपी मुनीश राजौरिया, सूबेदार अनपुम भदौरिया, स्मृति दोहरे सहित कार्यालयीन स्टाफ एंव सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह ट्रैवलर बेग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी
डीएसपी मुनीश राजौरिया, निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, एसआई रामकिशन शाक्य, एएसआई मानसिंह चाहर, अशोक कुमार, शिवपाल सिंह कुशवाह, एचसी सुरेन्द्र सिंह, सुमन दीक्षित, अमरनाथ जोशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *