NIA के छापे-जम्मू कश्मीर में आतंकियों से संबंध रखने वालों पर एनआईए की बड़ी कार्यवाही, 7 जिलों में बातड़तोड़ छापे

श्रीनगर. आतंक संबंधी मामलों के आरोपियों की धरपकड़ के लिये राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर के लगभग 15 ठिकानों पर शनिवार की सुबह शुरू की है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपिया, पुंछ और कुपवाड़ा में NIA छापेमारी की कार्यवाही कर रही है। कुछ दिन पहले ही NIA ने गैंगस्टर्स और खालिस्तानी आतंकियों के गठजोड़ के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापे मारे गये हैं। उन छापों में NIA ने तमाम संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है।
जम्मू कश्मीर में NIA के छापों की बात करें तो पिछले दिनों एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख और वांटेड आतंकी सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटों के मकान और अन्य संपत्ति भी जब्त कर ली थी। इससे पहले आतंकियों से गठजोड़ के मामले में शामिल रहे तमाम अन्य लोगों की संपत्ति भी एनआईए ने जब्त की थी। आज टेरर लिंक पर पड़ रहे छापे के बाद और भी आतंकियों के खिलाफ कुर्की और संपत्ति जब्त की कार्यवाही होने के आसार है। जम्मू कश्मीर संबंधी अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद केन्द्र सरकार ने वहां के आतंकियों और उनको शरण देने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *