कैलाश विजयवर्गीय बोले बूढऊ और जासूस है दिग्विजय और कमलनाथ, कांग्रेस हुई हमलावर
भोपाल. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर से अपने बयान के कारण चर्चाओं में आ गये हैं। उनके इस बयान के कारण से फिर मध्यप्रदेश में राजनैतिक बवाल आने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बूढा और जासूस बता दिया है। जिसे लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है।
आपको बता दें कि बूढे और जासूस कहने पर कांग्रेस नेता जाफर ने इस मामले को ट्वीट करते हुए कैलाश विजयवर्गीय को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बयान से बुजुर्गो का अपमान हुआ है। ऐसी अशोभनीय टिप्पणी पर हम भी संस्कार भूल जायेंगे।
क्या कहा कैलाश विजयवर्गीय ने?
कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में अपना भाषण दे रहे थे. उसी दौरान बैठक में वरिष्ठ नेताओं के सामने उन्होंने ये बयान दिया है. जो वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बारे में क्या कहूं, कांग्रेस के दो जासूस बोलूं, बुढऊ बोलूं… क्या बोलूं घूम रहे हैं… 75-75 साल की उम्र है. जब वो चलते है, खाली चाह ही देख लो.. कमलनाथ जब चले तो उसका वीडियो निकाल लेना, और शिवराज जी चले उनका वीडियो निकाल लेना. आपको स्पीड से पता चल जाएगा कि बीजेपी कितनी तेज है.
