कॉलेजों की संबद्धता में सवा करोड़ रूपये लेने की जांच करने के लिये जांच कमेटी गठित, आरोपियों पर होगी सख्त कार्यवाही, सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसके मुद्रगल करेंगे जांच

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय (जेयू) के अधीन चल रहे निजी कॉलेजों की संबंद्धता में सवा करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार होने के आरोपों की जांच करायी जा रही है। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को को जेयू में 3 घंटे तक जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया, तब जाकर एबीवीपी की मांग पर कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज एसके मुदगल से संबद्धता के मामले की जांच कराने के लिये जांच कमेटी गठित की गयी है। जिसमें प्रस्तुतकर्त्ता अधिकारी डीसीडीसी डॉ. केशवसिंह गुर्जर को बनाया गया है। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री हिमांशु श्रोत्रिय ने बताया कि बीएड समेत अन्य निजी कॉलेजों की संबद्धता में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है।

ऐसे कई महाविद्यालय हैं जिनमें ना तो शिक्षा के और न ही नियमानुसार सुविधायें एवं सुचारू रूप से व्यवस्थायें हैं। ऐसे कॉलेजों की संबद्धता समाप्त करने समेत लेन-देन कर संबद्धता देने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांेग विद्यार्थी परिषद ने की है। इसी मांग को लेकर विद्यार्थी पषिद के कार्यकर्त्ता जेयू में शुक्रवार को आन्दोलन करने पहुंचे। इस बीच पूरे प्रकरण में जांच कमेटी गठित करने की मांग। ताकि अनियमितता करते पाये जाने वाले महाविद्यालय पर कार्यवाही की जा सके। विद्यार्थी परिषद ने 3 घंटे लगातार प्रदर्शन किया और जब हंगामा ज्यादा बढ़ने लगा तो कुलपति द्वारा जांच कमेटी का आदेश जारी किया गया। विद्यार्थी परिषद ने कॉलेजों का औचक निरीक्षण करने को भी मांग भी की। जिस पर वीसी ने आश्वासन दिया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद औचक निरीक्षण जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *